Advertisement

घर में घुसकर किया हिंसक मारपीट की घटना,बीच-बचाव में गयी महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश

-घर में घुसकर किया हिंसक मारपीट की घटना,बीच-बचाव में गयी महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश

बंदरा। दीपक।

हत्था ओपी के हत्था मल्लाहटोली गांव निवासी रघुनाथ साह ने हत्था ओपी को आवेदन देकर घर में घुसकर मारपीट कर अधमरा कर देने की शिकायत की है। घटना 21 दिसंबर की रात 8 बजे की बताई गई है। दिए गए आवेदन में कहा गया है की घटना की रात नवल साह, शंकर साह, अजय साह, रामानंद साह, किशन साह, सियाराम साह, उमेश साह एवं अन्य के द्वारा उसके घर पर हमला कर दिया गया।

घर के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की घटना की गई। सभी लाठी-डंडे से लैस थे और मारपीट अचानक शुरू कर दिया। घटनाक्रम में बचने-बचाने के क्रम में हमलावर और उग्र हो गए। इस दौरान रघुनाथ सहनी और जगन्नाथ सहनी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। बीच-बचाव करने गयी घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई।जिसमें सुनैना देवी और पिंकी देवी के साथ भी हिंसक मार पीट कर अधमरा कर दिया गया। जिसका इलाज एसकेएमसीएच में कराया जा रहा है।इसमें एक महिला को गम्भीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।पीड़ित परिजनों ने बताया घटना के दौरान हमलावरों द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म की भी कोशिश की गई। घटनाक्रम में घर की नाबालिक बच्ची एवं अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई। दिए गए आवेदन में आवश्यक कार्यवाही की मांग की गई है। अहियापुर पुलिस ने भी मामले में पीड़ित का फर्द बयान दर्ज किया है।