-गोरौल स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर अनशन, आश्वासन के बाद समाप्त
वैशाली।
गोरौल रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रविवार को जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी अनशन पर बैठीं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी उनके समर्थन में शामिल रहे।

अनशन की सूचना पर पहुँचे रेलवे क्षेत्रीय अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। अधिकारियों द्वारा ठहराव की मांग पर विचार करने का भरोसा दिए जाने के बाद आंदोलन को समाप्त किया गया।
जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू ने मौके पर पहुँचकर रूबी कुमारी को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही गोरौल स्टेशन पर दोनों ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित होगा।












