-गोरौल में नगर पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न,66.27प्रतिशत मतदान
मोहन कुमार सुधांशु। वैशाली
गोरौल नगर पंचायत में चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गयी. आदर्श मतदान केंद्र,पिंक बूथ सहित अन्य मतदान केंद्रों पर जिलाधिकारी यशपाल मीणा,आरक्षी अधीक्षक मनीष कुमार ने जाकर जायजा लेते देखे गए। इनके अलावे अपर समाहर्ता विनोद कुमार अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार, बीडीओ उदय कुमार, अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार पाटिल, थानाध्यक्ष संजीव कुमार, एसआई प्रवीण कुमार, राजेश सिंह, जिन्ना खान के अलावे आरओ प्रेम आनंद, दीपक कुमार,सहित जिले से भी कई अधिकारी पहुचे हुय थे।सभी अधिकारियों ने शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद के-01 उपमुख्य पार्षद पद के-01 एवं वार्ड पार्षद पद के-14 पद के लिये 191 लिये उम्मीदवार चुनावी मैदान में खड़े थे।

चुनाव में मतदान करने में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ दिया और महिलायओ ने जमकर बोट डाली . घर गृहस्ती का काम छोड़ महिलाओ ने मतदान केंद्रों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।महिलाओ में वोट गिराने की ललक देखने लायक थी।वोट डालने में पुरुषों की अपेक्षा महिलायें आगे रही. निर्वाची पदाधिकारी डॉ प्रेरणा सिंह एवं नियंत्रण कक्ष प्रभारी थी.वोटमीनाक्षी प्रभा ने बताई की पुरुष मतदाता 4968 यानी 62 प्रतिशत महिला मतदाता 4900 यानी 70 प्रतिशत कुल 9868 यानी 66.27 प्रतिशत मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटरों के मिजाज इसी से पता चलता है कि नगर पंचायत में दिन के 12 बजे तक 30 से 40 प्रतिशत मतदान हो चुका था।इस चुनाव में उम्मीदवारों के हारजीत के फैसले में महिला बोटर अहम भूमिका निभायेगी। मतदान के प्रति उत्साह इसी से झलक रहा था कि गांव के बूथों पर बड़े बुजुर्ग को कौन कहे नई नवेली दुल्हन भी लाइन में खड़ी होकर अपनी बारी की इंतजार कर रही थी।











