-गोरौल नगरपंचायत के ईओ के तबादले पर उन्हें की गयी भावभीन्नी विदाई
वैशाली / सुधांशु
गोरौल नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सोनू कुमार राय को वार्ड पार्षदो क्षेत्र के लोगो ने तबादला होने पर शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दिया गया। उन्हें अंग बस्त्र एवं पुष्प गुच्छा देकर सम्मानित किया गया।
विदाई समारोह में उपस्थित नगर पंचायत मुख्य पार्षद नागेंद्र दास ने कहा कि श्री राय एक सच्चे कर्तव्य निष्ठ व्यक्ति थे। मात्र 4 महीने तक सेवा करने के बाद स्थानांतरण हुये है। वे हमेशा अपने कार्यो से आम लोगो के बीच चर्चा में रहते थे। ये एक अच्छे इंसान के साथ साथ अपना काम ईमानदारी से पूरा किया। वही उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी ने कहा श्री राय हर समय कदम से कदम मिलाकर कार्यालय कर्मियों के साथ काम किया। इनके द्वारा की गई कार्य को लोग सदा याद रखेंगे।

इनका साफ सफाई के प्रति काफी फोकस रहा। इनके रहते 14वार्डो के 50 सफाई कर्मी को रखा गया। इसके देख रेख के लिये 10 पर्यवेक्षक रखे गये। इस नगर पंचायत में दिन को कौन कहे जरूरत पड़ने पर रात्रि में भी साफ सफाई कराई जाती है। आज पूरे क्षेत्र में कही भी भोज भात हो तुरंत रात्रि में गन्दगी को साफ कराया जाता है. साफ सफाई के प्रति उठाया गया इनका ठोस कदम सदा याद किया जायेगा। पी एमे आवास योजना मे पारदर्शिता लाने के लिये शिविर लगाकर लाभार्थियों का चयन इनका बहुत बड़ी उपलब्धि रहा। विदाई समारोह में समाजसेवी मनोज कुमार, संजय कुमार सिंह, भदर सिंह के अलावे वार्ड पार्षद अभय कुमार,विकास कुमार,सुजीत कुमार,उर्मिला देवी, रामु राय l सहित अन्य अन्य गण्यमान्य शामिल थे।












