-गायघाट से हर हाल में लड़ूंगी विधानसभा चुनाव: कोमल सिंह
गायघाट (मुजफ्फरपुर)। संवाददाता।
आज गायघाट प्रखंड के बागमती क्षेत्र का दौरा करने पहुंचीं नेत्री कोमल सिंह ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान उनके साथ अंचलाधिकारी शिवांगी पाठक भी मौजूद रहीं।
कोमल सिंह ने भटगामा-मधुर्पट्टी, फतेहपुर और भगवतपुर गांवों का दौरा किया। इन इलाकों में बागमती नदी के कटाव से प्रभावित परिवारों की पीड़ा को उन्होंने गंभीरता से सुना और कहा कि कटाव से बचाव को लेकर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इसके बाद वे बलहा गांव पहुंचीं, जहां पंचायत सरकार भवन निर्माण की चर्चा की। ग्रामीणों ने निर्माण की स्थिति से उन्हें अवगत कराया।
मौके पर संवाद करते हुए कोमल सिंह ने ऐलान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव गायघाट क्षेत्र से हर हाल में लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को जमीनी स्तर पर उठाने और उनके स्थायी समाधान के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।
#गायघाटविधानसभा #कोमलसिंह #बागमतीकटाव #जनसंपर्क #विधानसभा2025 #बलहा_पंचायतभवन











