-गायघाट कर्पूरी भवन में राजद विधायक ने फहराया झंडा
मुजफ्फरपुर।सम्वाददाता।
मुजफ्फरपुर जिले में विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थानों पर गणतंत्र दिवस के मौके पर शान से झंडातोलन किए गए। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी भवन में प्रतिमा पर माल्यर्पण के बाद गायघाट विधायक निरंजन राय ने राजद सहित तमाम कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों और विभिन्न विभागीय पदाधिकारी के साथ शान से झंडात्तोलन किया।

इस मौके पर शान से झंडा को सलामी दी गई। बिहार पुलिस के जवानों के द्वारा झंडे को सशस्त्र सलामी दी गई। झंडा तोलन को लेकर तमाम लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं में अदम्य उत्साह का माहौल देखा गया। देश भक्ति के माहौल के बीच यहां झंडात्तोलन किए गए।इस दौरान यहां प्रदेश,जिला,प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर के भी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।











