-गरीब नाथ मंदिर समिति की बैठक सम्पन्न, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर लिया गया कई अहम फैसला
मुजफ्फरपुर | संवाददाता।
श्री गरीब नाथ मंदिर न्यास समिति की बैठक शनिवार को मंदिर सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी सह समिति अध्यक्ष श्री सुब्रत कुमार सेन ने की। एजेंडा के तहत सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक का प्रमुख फोकस श्रद्धालु भक्तों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर रहा।
मुख्य निर्णयों में शामिल हैं:
शिवम सुंदरम पत्रिका के नियमानुसार प्रकाशन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई।

मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर फिसलन की समस्या को देखते हुए टाइल्स का रिप्लेसमेंट किया जाएगा।
मंगल भवन में पेंटिंग कार्य पर भी विचार हुआ।
प्रधान पुजारी परिवार के अंशदान में 50% की वृद्धि तथा कैपिंग को बढ़ाकर 11 लाख करने का निर्णय लिया गया।
दिव्यांग शिविर खर्च की जांच और अनुमोदन हेतु एक विशेष कमेटी बनाई गई।
जेनरेटर की खरीद, वित्तीय लेखाजोखा का नियमानुसार संधारण और अंकेक्षण कराने के फैसले लिए गए।
बैठक के बाद जिलाधिकारी श्री सेन ने बाबा गरीबनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की और जिले की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
उपस्थित प्रमुख सदस्य:
उपाध्यक्ष सह पूर्वी अनुमंडल पदाधिकारी श्री अमित कुमार, सचिव श्री एन. के. सिन्हा, सदस्यगण श्री सुरेश चालान, डॉ. सुरेंद्र कुमार, श्री गोपाल फलक, प्रधान पुजारी श्री विनय पाठक।
#श्रीगरीबनाथमंदिर
#मुजफ्फरपुरसमाचार
#मंदिरसमितिबैठक
#श्रद्धालुसुविधा
#धार्मिकसमाचार
#बाबाभोलेनाथ
#शांति_समृद्धि












