Advertisement

गया : DM ने दिया मां सीता पथ से शमशान घाट तक सफाई के निर्देश

-जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि मां सीता पथ से शमशान घाट तक सफाई की समुचित व्यवस्था करवाये

 

गया।धीरज।

ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम आज अचानक विष्णुपद देवघाट पहुँच कर घाटों की सफाई का जायजा लेने लगे। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि हर हाल में 15 दिनों के अंदर नदी के गाद की सफाई करवाना प्रारंभ करवाये, ताकि बरसात के पहले समुचित नदी यथा मा सीता पथ पूलसे शमशान घाट होते हुए घुघड़ी ताड पूल तक नदी की सफाई करवाये।

डीएम ने नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिया कि देवघाट, संगत घाट, मा सीता पथ से शमशान घाट तक सफाई की समुचित व्यवस्था करवाये। सफाई और बेहतर करवाये। यत्र तत्र गंदगी को साफ करवाये। घाट पर आवारा पशु न प्रवेश करें, इसके लिये स्पेशल ड्राइव चलाकर पशुओं को पकड़कर गौशाला में भेजवाये। नदी के तलहटी में दाह संस्कार न हो, विद्युत शब्दागृह का प्रॉपर प्रयोग हो, इसे सुनिश्चित करवाये। इस अवसर पर अनुमण्डल पदाधिकारी सदर भी उपस्थित थे।