Advertisement

गन्नीपुर में सभी RO और ARO को दी गई चुनाव प्रक्रिया की विशेष ट्रेनिंग, EVM-VVPAT पर मिला हैंड्सऑन अनुभव

-गन्नीपुर में सभी RO और ARO को दी गई चुनाव प्रक्रिया की विशेष ट्रेनिंग, EVM-VVPAT पर मिला हैंड्सऑन अनुभव

मुजफ्फरपुर।
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर गुरुवार को गन्नीपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में सभी रिटर्निंग ऑफिसर (RO) और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) को चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण में अवर निर्वाचन पदाधिकारी (पूर्वी) श्री राजू कुमार और अवर निर्वाचन पदाधिकारी (पश्चिमी) सुश्री सृष्टि कुमारी ने अधिकारियों को EVM और VVPAT के संचालन की विस्तृत जानकारी दी तथा हैंड्सऑन ट्रेनिंग कराई। इस दौरान सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की मार्गदर्शिका, विधिक प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण सत्र में यह स्पष्ट किया गया कि रिटर्निंग ऑफिसर चुनावी प्रक्रिया के सबसे अहम कड़ी होते हैं। वे अपने क्षेत्र में निर्वाचन की संपूर्ण विधिक, प्रशासनिक और तकनीकी जिम्मेदारी संभालते हैं।

#BiharElection2025 #Muzaffarpur #ElectionTraining #ROAROTraining #EVMVVPAT #DistrictElectionOffice #FreeAndFairElection #DemocracyInAction