Advertisement

गन्ना उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव जितेंद्र साह की दुर्घटना में मौत, शोक सभा में दी श्रद्धांजलि

चंपारण की खबर::
-गन्ना उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव जितेंद्र साह की दुर्घटना में मौत, शोक सभा में दी श्रद्धांजलि

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

बिहार गन्ना उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार साह की दुघर्टना में हुई मौत की खबर से सरकारी कार्यालयों में मायूसी छाई हुई है। इसी क्रम में आज मोतिहारी जिला बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के सचिव सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार झा की अध्यक्षता में आज गन्ना उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार साह की दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें जिले के बिहार प्रशासनिक सेवा से जुड़े तमाम सदस्यों ने भाग लिया एवं दिवंगत पदाधिकारी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि जितेंद्र कुमार साह इसी जिले के हरसिद्धि प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। उनकी गिनती एक कर्मठ ,मिलनसार एवं सहृदय पदाधिकारी के रूप में होती थी। हिमाचल प्रदेश के जाखा के समीप ट्रैकिंग के दौरान असंतुलित हो कर गिर जाने के कारण अत्यधिक चोट से उनकी मृत्यु हो गई। मोतिहारी जिला प्रशासनिक इकाई ने इस विषम परिस्थिति में मृतक पदाधिकारी के शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से अविलंब उन्हें हर प्रकार की देय सुविधा प्रदान करने का अनुरोध किया है।


शोक सभा में उपस्थित पदाधिकारियों में जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार, नगर आयुक्त शंभू कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गणेश कुमार, डीआरडीए निदेशक मेघा कश्यप, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सादिक अख्तर, पकड़ीदयाल अनुमंडल पदाधिकारी, ज्योति कुमारी, जिला नजारत शाखा प्रभारी, पुष्पा, जिला अभिलेखागार पदाधिकारी, मोनू, जिला आपदा राहत प्रबंधन पदाधिकारी, यशवंत, वरीय उप समाहर्ता आदि मौजूद थे।