-खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए बैंक शाखा प्रबंधक ने हत्था बेसिक स्कूल को सौंपा खेल किट
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के बेसिक स्कूल हत्था में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडात्तोलन को लेकर शिक्षकों एवं छात्रों के बीच जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा गया। इस मौके पर समस्तीपुर जिले के पड़ोसी पूसा स्थित केनरा बैंक की शाखा प्रबंधक निधि कुमारी के द्वारा स्कूली बच्चों के खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल किट प्रदान किया गया। शाखा प्रबंधक के द्वारा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्य रंजन मुकेश को बच्चों को खेल से संबंधित किट समर्पित किया गया। स्कूल के छात्रों एवं शिक्षकों ने शाखा प्रबंधक का धन्यवाद किया।

शिक्षक वकील राय ने बताया कि खेल किट में क्रिकेट, लूडो,चेस, फुटबाल, वालीबाल,रस्सी, बैडमिंटन आदि खेलों से संबंधित खेलकिट सौंपा गया है,ताकि स्कूल के बच्चों के खेल गतिविधियों में सहायक हो सके और खेल प्रतिभा का विकास हो सके।इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षा प्रेमी आदि भी उपस्थित थे।












