-खनिज राजस्व लूटने वाले सारे लोग जल्द होटवार जेल में होंगे :रघुवर दास
धनबाद ।दिलीप।
झारखंड का राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। एक ओर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार के पांच मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी जांच का आदेश दे दिया है तो वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिना किसी का नाम लिये राज्य की हेमंत सरकार पर निशाना साधा।

इस दौरान रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे। जब तह यह सरकार राज्य की सत्ता से बेदखल नहीं होगी, झारखंड के भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। खनिज राजस्व लूटने वाले लोग शीघ्र होटवार जेल में होंंगे।












