Advertisement

क्यों Amitabh Bachchan कॉमिक-कॉन में Project K के फर्स्ट लुक इवेंट में नहीं हुए थे शामिल, अब वजह आई सामने

-क्यों Amitabh Bachchan कॉमिक-कॉन में Project K के फर्स्ट लुक इवेंट में नहीं हुए थे शामिल, अब वजह आई सामने

नई दिल्ली।सम्वाददाता।

प्रभास स्टारर ‘प्रोजेक्ट के’ सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इवेंट में भाग लेने वाली पहली भारतीय फिल्म है। कुछ दिन पहले फिल्म के नाम को रिवील किया गया और पहली झलक दिखाई गई। इस दौरान पूरी टीम इवेंट में मौजूद रही, लेकिन अमिताभ बच्चन इवेंट से नदारद रहे।
अब अमिताभ बच्चन ने कॉमिक-कॉन में भाग न लेने की वजह का खुलासा किया है। उन्होंने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में इस बारे में खुलकर बात की।

अमिताभ बच्चन ने प्रोजेक्ट के को लेकर कही ये बात
अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ के पूरे नाम रिवील करने पर भी अपनी राय रखी।
नागी अश्विन निर्देशित ‘प्रोजेक्ट के’ यानी काल्कि 2898 एडी में प्रभास (Prabhas), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। फिल्म में कमल हासन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अभी तक मूवी की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन ये अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।