Advertisement

कॉमरेड चारू मजूमदार का 52वां शहादत दिवस मनाया गया

 

बंदरा। दीपक।

प्रखंड के बरियारपुर के तीन सखाओं में जिला कमिटी सदस्य संजय कुमार दास की अध्यक्षता में शुक्रवार को भाकपा माले के संस्थापक कॉमरेड चारू मजूमदार का 52वां शहादत दिवस मनाया गया। चारू मजूमदार के तस्वीर पर माल्यार्पण कर एक मिनट का मौन धारण कर गरीबों, शोषितों के नेता कॉमरेड चारू मजूमदार को याद किया गया। संजय कुमार दास ने बताया कि आज के इस राजनीतिक परिस्थितियों में इस तानाशाह सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए कॉमरेड चारू मजूमदार के बताए गए रास्ते ही एक मात्र विकल्प है,इसीलिए इस भीषण महंगाई के दौर में संप्रदायिकता और नफरत के खिलाफ हम सभी गरीब, मजदूर ,किसान को उठ खड़े होने की जरूरत है।

आगे वक्ताओं ने कहा की देश के लोकतंत्र खतरे में है। सिर्फ धर्म की राजनीति करने वाले आम जनता का कल्याण ही नही कर सकते।
मौके पर चिंता कुमारी, इंदु देवी, शिवचंदर राम, आशा देवी, रीना देवी, आरती देवी, मुनिया देवी, रंजीत कुमार, पूजा कुमारी, अजीत कुमार, आयुष कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।