Advertisement

कैलाश गौतम अवार्ड से सम्मानित हुए अविनाश भारती

-कैलाश गौतम अवार्ड से सम्मानित हुए अविनाश भारती

रविवार दिनांक 18 अप्रैल 2025 को मुट्ठीगंज, प्रयागराज अवस्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज के भव्य सभागार में गुफ़्तगू पत्रिका का 23 वाँ वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर साहित्य, समाज, मीडिया, रंगमंच और खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले देश के अलग-अलग प्रांतों से चुनिंदा विभूतियों को सम्मानित किया गया।
हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट सेवा देने के लिए अविनाश भारती को कैलाश गौतम अवार्ड से अलंकृत किया गया। ज्ञात हो कि अविनाश भारती युवा ग़ज़लकार और ग़ज़ल-आलोचक के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। अविनाश भारती हिन्दी ग़ज़ल के ऊपर ही अपना शोध कार्य पूरा किया है।

अब तक इनकी चार ग़ज़ल-केंद्रित पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। सदैव हिन्दी ग़ज़ल की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध और समर्पित रहने वाले अविनाश भारती वर्तमान में जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग में सेवारत हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड और रंगमंच के जाने-माने अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता उपस्थित थे। उन्होंने ही अविनाश भारती समेत अन्य हस्तियों को सम्मानित किया।
अविनाश के सम्मानित होने पर वरिष्ठ ग़ज़लकार अनिरुद्ध सिन्हा, डॉ. भावना, डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफ़री, संजीव प्रभाकर, विकास, डॉ. पंकज कर्ण, अभिषेक कुमार सिंह, राहुल शिवाय आदि साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।