-कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जमा खान का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत
लोकेशन:पटना
रिपोर्ट:दीपक कुमार तिवारी
पटना जिले के प्रखंड चांद के ग्राम पतेरी में बिहार के लोकप्रिय नेता एवं बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जमा खान का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
मंत्री मोहम्मद जमा खान के आगमन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखे जाने को मिला। गांव पहुंचते ही फूल-मालाओं के साथ लोगों ने उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री से विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग रखी। मंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी कैबिनेट मंत्री का गांव में आगमन वर्षों बाद हुआ है, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।












