-कुढ़नी मे भारी मतो से जीतेगा महागठबंधन उम्मीदवार -उमेश
मोहन कुमार सुधांशु। वैशाली
वैशाली जिले के गोरौल मे पटना से कुढ़नी उपचुनाव प्रचार में जाने के दौरान जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का हरसेर में चंद्रा पेट्रोल पंप के निकट जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकार को संबोधित करते हुए कहा कि कुढ़नी उप विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हवा चल रही हैं। जदयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के पक्ष में मतदाता गोलबंद हैं और भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। जदयू के नेता कुढ़नी में कैम्प कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि कुढ़नी उपचुनाव एकतरफा है और महागठबंधन के उम्मीदवार भारी मतों के अंतर से जीतेंगे। उन्हें महागठबंधन के सातों दलों का समर्थन हासिल है। स्वागत करने वाले में किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष त्रिविक्रम प्रसाद,पटेढ़ी बेलसर प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार निषाद, भगवानपुर राजेश्वर प्रसाद सिंह, लालगंज प्रखंड अध्यक्ष अमिताभ कुमार कमलेश,वैशाली प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार, चंद्रशेखर सिंह पटेल,डॉ.अरुण कुमार, संजय कुमार, डॉ. राजेश्वर प्रसाद सिंह,जयनारायण शर्मा, बंगाली सिंह,जितेंद्र कुमार,अशोक कुमार सिंह, प्रमोद कुमार यादव,जितेंद्र पटेल,रत्नेश कुमार, अविनाश कुमार (लड्डु जी), डॉ. भरत कुमार,विक्रम कुमार, रामाधार सिंह,रमेश सिंह सहित अन्य शामिल थे।












