चंपारण की खबर::
– सड़क पर वाहन पार्किंग, ठेला, दुकान लगाने वाले की खैर नहीं, होगा जुर्माना
– किसी तरह से सड़क अतिक्रमण करने वाले पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी ।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रीराज की संयुक्त अध्यक्षता में आज नगर निगम मोतिहारी क्षेत्रों में सड़क जाम से निजात दिलाने एवं अतिक्रमण से संबंधित विषयों पर संबंधित पदाधिकारियों एवं वाहन चालक संघ के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक हुई।

समीक्षा के क्रम में सड़क किनारे सफेद लाइन के अंदर वाहन पार्किंग, ठेला, दुकान पाए जाने पर अर्थदंड के साथ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्णय लिए गया। वहीं मोतिहारी शहर को जाम से मुक्ति दिलाने हेतु वाहन चालक संघ के अध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर मोतिहारी नगर निगम महापौर प्रीति कुमारी, उपमहापौर डॉक्टर लाल बाबू प्रसाद, नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार सहित वाहन चालक संघ के अध्यक्ष उपस्थित थे।











