-कांटी में सीओ ने अंचल कार्यालय परिसर में जनता की समस्याएँ सुनीं
-कई मामलों का मौके पर निपटारा
मुजफ्फरपुर।
अच्छी पहल की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कांटी अंचल के अंचलाधिकारी पिंटू कुमार ने शुक्रवार को अंचल कार्यालय परिसर में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीणों की राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें और समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनी गईं।
सीओ ने मौके पर मौजूद संबंधित राजस्व कर्मियों को लोगों के कार्य समय पर और पारदर्शी तरीके से करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। कई मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा भी किया गया, जिससे फरियादियों में संतोष देखा गया।

सीओ पिंटू कुमार ने कहा कि हल्का के राजस्व कर्मचारियों को समयबद्ध कार्य करने का निर्देश दिया गया है। राजस्व अधिकारी और अंचल प्रशासन अपने स्तर से विभागीय दायरे में आने वाले सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे, ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अंचल कार्यालय में आयोजित यह जनसुनवाई पहल ग्रामीणों के लिए राहत भरी साबित हुई और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाने वाली रही।












