-कांटी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
✍🏻 मुजफ्फरपुर/कांटी। संवाददाता।
कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर स्थित सुधा डेयरी के समीप एक घर में शनिवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।
कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

उन्होंने आगे बताया कि परिजनों से आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है।
घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग मौत की वजह जानने को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जांच के बाद सभी तथ्यों को सामने लाया जाएगा और यदि किसी प्रकार की साजिश या अपराध की पुष्टि होती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।











