Advertisement

कांटी में प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ा, मंदिर में कराई शादी

-कांटी में प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ा, मंदिर में कराई शादी

मुजफ्फरपुर। कांटी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े का चोरी-छिपे मिलना उस समय पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया, जब ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ने के बाद मंदिर में उनकी शादी करवा दी। बताया जा रहा है कि प्रेमी और प्रेमिका अलग-अलग गांव और अलग जाति से संबंध रखते हैं।

जानकारी के अनुसार युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसी दौरान दोनों को साथ देखकर कुछ ग्रामीणों को शक हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और मामले की जानकारी परिजनों को दी।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जुट गए। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चली। बाद में ग्रामीणों और परिजनों की सहमति से दोनों की शादी मंदिर में करा दी गई।

बताया जा रहा है कि विवाह के दौरान डायल 112 की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही, ताकि किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और शादी संपन्न हुई।

घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोग इसे प्रेम संबंध का अनोखा अंत बता रहे हैं।