-कांटी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा
मुजफ्फरपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कांटी क्षेत्र में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया। यात्रा में पूर्व मंत्री अजीत कुमार, स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हजारों समर्थक शामिल हुए। लगभग 1100 मोटरसाइकिलों के काफिले ने बारमतपुर स्थित भाजपा कार्यालय से यात्रा का शुभारंभ किया।
तिरंगा यात्रा शाहबाजपुर, सदादपुर, मधुबन जगदीश, पहाड़पुर, बैरिया होते हुए बैरिया गोलंबर पहुंची। यहां शहीद बैकुंठ शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और यात्रा का समापन हुआ।

इस अवसर पर नित्यानंद राय दामोदरपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पांच परिवारों को उनके आवास पर जाकर तिरंगा भेंट किया और अमर शहीदों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में पूर्व भाजपा अध्यक्ष रंजन कुमार, टूना शर्मा, बिट्टू गुप्ता, छोटन सिंह, मुखिया इंद्र मोहन झा, साकेत रमन पांडे, शंभूनाथ चौबे, मंकू पाठक, नीरज शाह, जय किशन कुमार चौहान, मोहम्मद समिम, सुमन कुमार सिंह, पवन सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिवम कुमार सिंह, अरविंद सिंह, पवन गुप्ता, नागेंद्र पंडित, रंजीत चौधरी, मुरारी झा, विनोद सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।












