मुजफ्फरपुर: कांटी थाना हाजत में मौत से तनाव, उग्र भीड़ ने किया हंगामा
मुजफ्फरपुर। कांटी थाना हाजत में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में उग्र भीड़ थाना पहुंची और हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसएसपी सुशील कुमार मौके पर पहुंचे।

घटना को गंभीरता से लेते हुए कांटी थानेदार सुधाकर पांडे, ओडी पदाधिकारी और एक कांस्टेबल को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। साथ ही, मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जो पोस्टमार्टम की निगरानी करेगी।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
#मुजफ्फरपुर #कांटी_थाना #हाजत_में_मौत #पुलिस_कार्रवाई #SSP #न्यायिक_जांच











