Advertisement

कांटी क्षेत्र के गांवों में पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने किया जनसंवाद,

-कांटी क्षेत्र के गांवों में पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने किया जनसंवाद, जल संकट और बिजली समस्या पर जताई चिंता

मुजफ्फरपुर, 23 जुलाई।

राज्य के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ई. अजीत कुमार ने बुधवार को कांटी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने भूगर्भ जल स्तर में गिरावट के कारण गरीब बस्तियों में चापाकलों के बंद होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीएचईडी विभाग की लापरवाही के कारण गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार गरीबों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर गंभीर है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की निष्क्रियता इस लक्ष्य में बाधा बन रही है।

जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था को लेकर भी शिकायत की। उन्होंने लो-वोल्टेज, ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने, कृषि ट्रांसफार्मर व तारों की चोरी जैसी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया। इस पर श्री कुमार ने मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों को सभी समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

पूर्व मंत्री ने जनसंवाद के दौरान जिलाधिकारी से फोन पर बात कर कांटी-मढ़वन के कुछ गांवों की पेयजल समस्या की जानकारी दी और बंद पड़ी नल-जल योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें जल्द चालू कराने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने लापरवाह कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि चिन्हित स्थानों पर जांच कर योजनाओं को चालू कराया जाएगा और दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं भी सामने रखीं। श्री कुमार ने भरोसा दिलाया कि कांटी क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

जनसंवाद कार्यक्रम में इन लोगों ने निभाई अहम भूमिका:

रामानंद शर्मा, सुरेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, जगदीश राय, रामचंद्र पंडित, चंचल कुमार, भैरव पांडे, त्रिपुरारी पांडे, बृजभूषण पांडे, देवकांत पांडे, कपिलेश्वर पांडे, गोविंद साह, बिंदेश्वर महतो, योगेंद्र साह, संजय कुमार, मीना देवी, सत्येंद्र पांडे, गरीब नाथ सिंह, गणेश राय, राकेश सिंह और सुजीत कुमार।