Advertisement

ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में व्यवहार के मनोविज्ञान पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

-ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में व्यवहार के मनोविज्ञान पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

-प्रदर्शनी और प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
-बेहतर व्यवहार को बताया व्यक्तित्व की पहचान

राजापाकर-संजय श्रीवास्तव। वैशाली जिले के दयालपुर स्थित ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित की अध्यक्षता में मनोविज्ञान विभाग की ओर से ‘द थॉट ऑफ एनाटॉमी बिहेवियर’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. पुष्पा कुमारी ने किया।
कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समता महाविद्यालय, जंदाहा के मनोविज्ञान विभाग की डॉ. उर्मिला कुमारी उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए विषय आधारित प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी के बाद प्रश्नोत्तर सत्र हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. नागेश्वर कुमार एवं डॉ. अभिरंजन कुमार ने निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया।
कार्यशाला में डॉ. अभिरंजन कुमार, डॉ. नागेश्वर कुमार, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. सुभाष कुमार एवं डॉ. कुमार संजीव रंजन ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने व्यवहार, व्यक्तित्व और मानवीय मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।
अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित ने कहा कि जीवन में व्यक्ति की पहचान उसके व्यवहार से होती है। इसलिए ज्ञान अर्जित करने के साथ-साथ अपने व्यवहार को भी बेहतर बनाना जरूरी है। जीवन में दया, करुणा और स्नेह जैसे मानवीय गुणों का होना बेहद आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. श्वेता कुमारी ने किया।