Advertisement

आईकॉन प्लाजा मॉल में अग्निशमन विभाग ने किया मॉक ड्रिल, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से रेस्क्यू का प्रदर्शन

-आईकॉन प्लाजा मॉल में अग्निशमन विभाग ने किया मॉक ड्रिल, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से रेस्क्यू का प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर। गोबरसाही स्थित आईकॉन प्लाजा मॉल में शनिवार, 28 नवंबर को अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान अग्निशमन अधिकारियों एवं कर्मियों ने हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन किया तथा आग से बचाव और बुझाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, सहायक अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी एवं अग्निशमन कर्मियों ने हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल आपदा विभाग के अपर समाहर्ता (एडीएम) तथा आईकॉन प्लाजा मॉल के कर्मियों की मौजूदगी में आयोजित की गई।


प्रदर्शन के दौरान हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के जरिए ऊंचाई पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। साथ ही अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग और आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता बरतने के संबंध में जानकारी दी।
इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा एवं अग्नि दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित कार्रवाई, सुरक्षित रेस्क्यू तथा आम लोगों और संस्थानों के कर्मियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।