Advertisement

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की एक झलक पाने को बेताब दिखे दर्शक

-अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की एक झलक पाने को बेताब दिखे दर्शक

पटना(ललितेश्वर)। आगामी चार दिसंबर को रिलीज़ होनेवाली फिल्म ईठा के प्रमोशन के लिए शनिवार की शाम प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पटना के रिजेंट सिनेमा हॉल (थिएटर ) पहुंची तो दर्शकों का जोश देखकर दंग रह गई। उन्हें क्या पता था कि उनके इंतजार में युवकों और युवतियों की भीड़ अपराह्न तीन बजे से ही जुटने लगी थी जबकि श्रद्धा कपूर करीब 5 :30 बजे सिनेमा हॉल परिसर में पहुंची।उनके साथ फिल्म की सह नायिका और भोजपुरी की प्रसिद्ध अदाकारा अक्षरा सिंह भी थी।

दोनों अभिनेत्रियां हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन करती अंदर मंच पर पहुंची तो हॉल में भीड़ स्वागत में खड़ी मिली। दर्शकों की दीवानगी को देख श्रद्धा कपूर ने भोजपुरी में ही _का हाल बा पटना… के संबोधन से दर्शकों का जोश और बढ़ाया। बीच बीच में हिंदी और भोजपुरी लफ्जों में अक्षरा सिंह का सहयोग भी मिलता रहा। इसके बाद फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत हुई। इस फिल्म के नायक रणदीप हुडा हैं।
इससे पहले श्रद्धा कपूर और अक्षरा सिंह के आगमन पर संभावित भीड़ को देखते हुए साढ़े तीन बजे ही सिनेमा हॉल परिसर की चारों ओर से बैरिकेडिंग कर बाउंसरों के साथ ही भारी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। मुख्य सड़क से लेकर सिनेमा हॉल परिसर तक पूरी चौकसी बरती जा रही थी। अगल बगल की सीढ़ियां भी युवकों और युवतियों की भीड़ से भर चुकी थी। वैसे दोनों अभिनेत्रियों ने अपने फैंस को निराश होने का मौका नहीं दिया। अपने संवाद और अदायगी से उनका दिल बाग बाग कर दिया।