Advertisement

कर्नाटक में कांग्रेस को मिली प्रचंड बहुमत से कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, मिठाइयां बांटी

चंपारण की खबर::
-कर्नाटक में कांग्रेस को मिली प्रचंड बहुमत से कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, मिठाइयां बांटी

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली प्रचंड बहुमत के बाद पूर्वी चंपारण के कांग्रेसियों एवं राजद सहित महागठबंधन नेताओं में जश्न का माहौल है। वहीं कांग्रेस को मिली जीत की खुशी में स्थानीय डाक बंगला परिसर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ई शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में कांग्रेसी सहित महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटते हुए जश्न मनाया गया। इस अवसर पर नेताओं में एनामुल हक, मुमताज अहमद सहित अन्य नेता मौजूद थे।

जहां मौजूद महागठबंधन नेताओं ने भी खुशियों का इजहार किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस जिला कार्यालय बंजरिया पंडाल से आज शाम पांच बजे से विजय जुलूस निकाला जाएगा। यह विजय जुलूस बंजरिया पंडाल से गांधी चौक, मीना बाजार तक निकाला जायेगा। जिसमें अधिक से अधि संख्या में लोगों को भाग लेने की अपील किए।
वहीं यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय उपाध्याय के नेतृत्व में भी लोगों के बीच चांदमारी चौक पर मिठाइयां बांटी गई और विजय जुलूस में शामिल होने का युवाओं से आह्वान किया।