-औरंगाबाद सांसद ने स्थापना दिवस पर पूर्व उप मुख्यमंत्री को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया
गया।धीरज।
आज राष्ट्रीय जनता दल का 28वाँ स्थापना दिवस पार्टी के प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक मनाया गया है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी के विचारों को मजबूती देने में संघर्ष और आन्दोलन के साथियों का बड़ा योगदान है और पार्टी के मजबूती के लिए हमसभी को पार्टी के नीति और सिद्धांतों पर मजबूती से कार्य करने की आवश्यकता है।इस कार्यक्रम का संचालन राजद प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने की है। इस अवसर पर औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने चांदी के मुकुट पहनाकर पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सम्मानित किया गया एवं साथ में मिलकर दिप प्रवज्लीत किया।












