-एसिड अटैक केस में दिल्ली पुलिस ने फ्लिपकार्ट को जारी किया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
संवाददाता। नई दिल्ली।
दिल्ली में बुधवार को छात्रा पर एसिड अटैक मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है. इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन सामान सप्लाई करने वाली कंपनी फ्लिपकार्ट को नोटिस जारी किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने तेजाब हमले के लिए एसिड फ्लिपकार्ट से खरीदा था. बता दें, हमले में छात्रा 8 फीसदी झुलस गई है. इसका इलाज दिल्ली के सफदरगंज में चल रहा है.

















