Advertisement

एसएसबी ने 600 बोतल शराब समेत बाइक को किया जब्त, तस्कर फरार

-एसएसबी ने 600 बोतल शराब समेत बाइक को किया जब्त, तस्कर फरार

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिले के बनकटवा प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे बरहरवा बीओपी एसएसबी कैंप के जवानों ने रविवार की सुबह बलुआ गांव के समीप पिलर संख्या 360/11 गश्ती के दौरान फ्लैटिना बाइक पर तस्करी के मध्य से ले जा रहे 600 बोतल कस्तूरी नेपाली शराब को जब्त किया है।

एसएसबी जवान नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया की सुबह गश्ती के दौरान भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों के द्वारा प्लैटिना बाइक समेत 600 बोतल शराब जब्त किया गया है। तस्कर ने सुबह का लाभ उठाकर तस्कर नेपाल ओर भाग निकला। जितना थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि जब्त शराब के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही पुलिस कारोबारी की पहचान में जुट गई।