-एसएफसी के अकाउंटेंट के 6 ठिकानों पर छापेमारी, कार्यालय दस्तावेजों की भी हुई जांच
– आय से दोगुनी संपत्ति अर्जित करने का है मामला
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
आर्थिक अपराध इकाई (ईओयूं) ने मोतिहारी में एसएफसी के अकाउंटेंट राजेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की है। उन पर आय से 201.94 फीसद अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। ईओयू की टीम ने कोर्ट से सर्च वारंट लेकर शुक्रवार सुबह एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की। ये स्थान पटना, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में स्थित हैं।छापेमारी में राजेश कुमार का निजी आवास, पैतृक घर और रिश्तेदारों के यहां की जांच की गई। मोतिहारी स्थित एसएफसी कार्यालय में भी टीम ने दस्तावेजों की जांच की।

बताया जाता है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राजेश कुमार ने अपने वैध स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति जमा की है। जांच में कई संदिग्ध नकद लेन-देन मिले हैं। अचल संपत्तियों में बड़े निवेश और फर्जी बैंक खातों के जरिए धन को वैध बनाने के प्रयास के सबूत मिले हैं।ईओयूं को उनके करीबी रिश्तेदारों के नाम पर भी करोड़ों की संपत्तियां मिली हैं। टीम इन संपत्तियों के स्रोत की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है, कि क्या इन संपत्तियों का संबंध भ्रष्टाचार या धनशोधन से है।












