Advertisement

एमपी रुक जाना नहीं 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक..

-एमपी रुक जाना नहीं 10वीं, 12वीं रिजल्ट घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक

सम्वाददाता। मध्यप्रदेश।

मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) की ओर से रुक जाना नहीं जून 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश ओपन बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट एक साथ घोषित कर दिया गया है। जिन छात्रों ने रुक जाना नहीं पार्ट-1 (जून 2023) की परीक्षाओं में भाग लिया था वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से MPSOS की ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राएं इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर दर्ज करना होगा।


इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट:

जिन छात्र-छात्राओं ने रुक जाना नहीं परीक्षाओं में भाग लिया है और उनको रिजल्ट देखने में किसी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है तो वे यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

रुक जाना नहीं जून 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर Ruk Jana Nahi Exam June 2023 Class 10th-12th का लिंक दिया गया है उस पर क्लिक करें।
सेलेक्ट एग्जाम में जाकर अपनी कक्षा सेलेक्ट करें।
अपना Roll Number / OS Roll Number दर्ज करें।
दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें और लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

जो स्टूडेंट्स रुक जाना नहीं पार्ट-1 एग्जाम में सफल नहीं हो पाएंगे ऐसे स्टूडेंट्स दिसंबर सेशन (पार्ट-2) में आयोजित होने वाली परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं। दिसंबर 2023 सेशन में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है जो 31 अक्टूबर 2023 तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी इन निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन करके परीक्षा में भाग ले सकते हैं।