Advertisement

एमडीडीएम कॉलेज में बुस्टा की आम बैठक सह नव-वर्ष मिलन समारोह आयोजित

-एमडीडीएम कॉलेज में बुस्टा की आम बैठक सह नव-वर्ष मिलन समारोह आयोजित

मुजफ्फरपुर।दीपक।
महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय (एमडीडीएम कॉलेज) में बुस्टा ईकाई की ओर से आम बैठक सह नव-वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आह्वान बुस्टा ईकाई की सचिव डॉ. कुमारी सरोज द्वारा किया गया, जबकि बैठक की अध्यक्षता डॉ. विनीता झा ने की।
बैठक में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. किरण झा, कोषाध्यक्ष डॉ. निशिकांति, वरिष्ठ शिक्षिकाएं डॉ. शकीला अज़ीम, डॉ. स्वस्ति वर्मा, सह सचिव डॉ. प्रियम फ्रांसिस एवं डॉ. आभा कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहींl


इस अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और नव-वर्ष के अवसर पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को सफल और सौहार्दपूर्ण बनाया।