Advertisement

एमजीसीयू में “पंच परिवर्तन” पर युवा संवाद, छात्रों ने लिया विकसित भारत का संकल्प

-एमजीसीयू में “पंच परिवर्तन” पर युवा संवाद, छात्रों ने लिया विकसित भारत का संकल्प

– युवा केवल भविष्य नहीं, वर्तमान के परिवर्तनकारी हैं” : शिवम् सोनू

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में गुरुवार को “पंच परिवर्तन आधारित युवा संकल्प” विषय पर एक प्रेरणादायी बौद्धिक संवाद का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मोतिहारी के जिला प्रचारक श्री शिवम् सोनू मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
शिवम् सोनू ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के “पंच परिवर्तन” अभियान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का जनआंदोलन है।

– पंच परिवर्तन के 5 हैं आयाम :

1. पर्यावरण संरक्षण – जल बचाएं, पेड़ लगाएं
2. स्वदेशी स्वाभिमान – भारतीय उत्पाद और भाषा को अपनाएं
3. परिवार और समाज में समन्वय – बड़ों का सम्मान करें
4. नागरिक कर्तव्य – कानून का पालन, मतदान, स्वच्छता
5. सामाजिक समरसता – भेदभाव मिटाकर एकता बढ़ाएं

उन्होंने कहा आज समय सिर्फ अधिकार मांगने का नहीं, कर्तव्य निभाने का भी है। पर्यावरण संकट, सांस्कृतिक चुनौतियां और सामाजिक विघटन का समाधान नीतियों से नहीं, जागरूक नागरिकों से ही संभव है।

– छात्रों को दिए 10 संकल्प

श्री सोनू ने युवाओं को 10 संकल्प लेने को कहा: पर्यावरण बचाना, स्वदेशी अपनाना, मातृभाषा का सम्मान, परिवार का सम्मान, नागरिक कर्तव्य निभाना, सेवा और सहयोग, स्वास्थ्य व अनुशासन और सबसे ऊपर “राष्ट्र प्रथम”।

उन्होंने छात्रों से हर साल कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आग्रह भी किया।

व्याख्यान के बाद सवाल-जवाब सत्र हुआ। छात्रों और शोधार्थियों ने नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी, पर्यावरण और विकसित भारत में युवाओं की भूमिका पर सवाल पूछे। श्री सोनू ने कहा कि विश्वविद्यालय सिर्फ डिग्री देने की जगह नहीं, बल्कि चरित्र और नेतृत्व बनाने का केंद्र है।

उन्होंने कहा, “राष्ट्र निर्माण किसी एक व्यक्ति या सरकार का काम नहीं है। यह हर जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है। जब युवा कर्तव्य और राष्ट्रभाव को पहले रखेंगे, तब भारत सिर्फ शक्तिशाली नहीं, नैतिक नेतृत्व देने वाला देश भी बनेगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों और छात्रों ने सेवा, अनुशासन, समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विभाग के प्रो. श्याम कुमार झा, प्रो. पंकज कुमार सिंह, डॉ. नरेंद्र सिंह सहित कई शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।