Advertisement

एक सप्ताह के अंदर डीसी विपत्र व उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजें : डीएम

चंपारण की खबर::

-एक सप्ताह के अंदर डीसी विपत्र व उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजें : डीएम

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में आज जिला पंचायती राज विभाग एवं नगर एवं आवास विभाग से संबंधित एसी-डीसी बिल के समायोजन एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र को लेकर जिला,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई । इस दौरान बताया कि जिला पंचायती राज कार्यालय में कुल 14 करोड़ 46 लाख का डीसी विपत्र के विरुद्ध 8 करोड़ 30 लाख 21 हजार का विपत्र भेजा जा चुका है। जबकि 5 करोड़ 83 लाख 37 हजार का डीसी विपत्र बाकी है। वहीं जिले के सात प्रखंड में फेनहारा, घोड़ासहन, ढाका, आदापुर, संग्रामपुर, मोतिहारी, पिपरा कोठी द्वारा डीसी विपत्र जमा नहीं किया गया है।


वित्तीय वर्ष 2020-21 में 9 अरब 12 करोड़ का उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजा जा चुका है। जबकि 40 करोड़ 70 लाख का भेजा जाना शेष है। वित्तीय वर्ष 2021- 22 में 2 अरब 95 करोड़ 57 लाख का उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजा जा चुका है। जबकि 19 करोड़ 27 लाख का उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजा जाना शेष है। डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश कि एक सप्ताह के अंदर डीसी विपत्र तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजना सुनिश्चित करें।
बताया कि डीसी विपत्र एवं उपयोगिता पत्र के अभाव में वित्त विभाग ने सभी सहायक अनुदान की निकासी पर रोक लगा दी है।
मौके पर उप विकास आयुक्त समीर सौरभ, अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना, प्रभारी पदाधिकारी जिला पंचायती राज विभाग, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।