-एक महीना पहले घर में घुसकर किया दुष्कर्म,अब दे रहा उठाने की धमकी;पिता के साथ पहुंची लड़की ने डीएसपी से की शिकायत
मुजफ्फरपुर।संवाददाता।
जिले के हत्था ओपी क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिक लड़की ने रतवारा बेसिक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान डीएसपी पुलिस को आवेदन देकर उसके साथ हुई दुष्कर्म की घटनाक्रम की शिकायत की। घटनाक्रम करीब एक महीना पहले की बताई गयी है।पीड़िता एवं उसके पिता ने पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई नहीं करने की शिकायत की। मामले को लेकर एक आवेदन भी डीएसपी को दिया गया।

पीड़िता के पिता का बताना था कि घर में घुसकर अंतरजातीय युवक के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पहले मामले को पंचायत स्तर से दबाने का प्रयास किया गया। बाद में हत्था पुलिस से शिकायत की गई। परन्तु अबतक कोई कार्यवाई नहीं हुई। आरोपी युवक एवं उसके परिजनों के द्वारा लड़की को उठाने का खुलेआम धमकी दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान करीब एक घण्टे तक खड़ा रहकर इंतज़ार करने के बाद अंत में लड़की ने डीएसपी से मामले की शिकायत की। इस मामले में पूर्वी डीएसपी मनोज कुमार पांडेय ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई की बात कही।
















