Advertisement

उद्यमी महिलाओं की जिंदगी में बदलाव लाएगा इलेक्ट्रिक साईकिल

-उद्यमी महिलाओं की जिंदगी में बदलाव लाएगा इलेक्ट्रिक साईकिल: डीडीसी

मुजफ्फरपुर।जीविका की बदौलत महिलाएं काफी आगे बढ़ रही है । इसकी बानगी हर जगह देखने को मिलती है, स्वयं सहायता समूह से लेकर उद्यमी के रूप में महिलाओं की पहचान बनती जा रही है। ऐसे में ऊर्जा चैंपियन के माध्यम से इलेक्ट्रिक साइकिल उद्यमी महिलाओं के बीच पहुंचेगी तो सस्ते दरों पर वह इसे खरीद पाएंगे और इसके साथ ही अपने व्यापार को बढ़ाने में उन्हें काफी मदद मिलेगी। पर्यावरण की भी सुरक्षा होगी। उक्त बातें मुजफ्फरपुर के उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम ने
दो जिलो से चयनित इलेक्ट्रिक चैम्पियन के चल रहे चार दिवसीय कार्यशाला के समापन पर कही। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिले के उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम ने प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र प्रदान करने के बाद कहा की आज ग्रामीण महिलाएं जीविका से जुडकर विकास की नई गाथा लिख रही है। और ग्रामीण विकास की तस्वीर बदल रही है।उन्होंने कहा दीदियो को इलेक्ट्रिक साइकिल मिलने से जहां वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी वही पर्यावरण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में सहायक भी होगी।

वही सीईएसएल .ईईएसएल की प्रतिनिधि ऋतू सिंह ने कहा की यह स्त्री परियोजना एक अनूठी पहल है। जिसके माध्यम से पहले चरण में तीन जिलो के पचास दीदियो का चयन किया गया है।जिनका प्रशिक्षण के माध्यम से विभिन्न पहलुओ को लेकर समझ विकसित किया गया है।पीसीआई- इंडिया के राज्य परियोजना प्रबन्धक विकास कुमार ने कहा की यह एक यह परियोजना शून्य कार्बन उत्सर्जन से पर्यावरण संरक्ष्ण के साथ महिला उद्यमिता को बढावा देने की एक बड़ी पहल है। वही जीविका के जिला समाजिक विकास प्रबंधक मशरुर अहमद ने कहा की प्रशिक्षण के उपरान्त चयनित प्रत्येक इलेक्ट्रिक चैपियन का दायुत्व बढ़ गया है। क्योकि वे पर्यावरण और स्वास्थ्य लाभ के साथ साईकिल संस्कृति को विकसित करेंगी । और एसएचजी सदस्यों को भी प्रेरित करेंगी।इस मौके पर पीसीआई इंडिया के डीओ एजाज अहमद ,आनन्द शंकर,राजिव रंजन ,विकास कुमार, बीपीएम संजीव कुमार,रविरंजन ,विवेक कुमार आदि ने भी विचार रखा।आरम्भ में जीविका दीदी मीना,सुशीला प्रीति और रूबी सिंह,शहजादी ने पौधा भेट कर अतिथियों का स्वागत किया।वही शशि मोहन ने संचालन व दिव्या कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।इस प्रशिक्षण में आइआइटी मुंबई से आये विषय विशेषज्ञ मेघराज,बालासाहेब, महेश व सतीश ने विस्तार से प्रशिक्षण दिया वही इस प्रशिक्षण में कुल 22 इलेक्ट्रिक चैम्पियन को प्रमाण पत्र दिया गया।