Advertisement

उच्च जाति आयोग की बैठक सम्पन्न, सर्किट हाउस में अध्यक्ष ने की मीडिया ब्रीफिंग

-उच्च जाति आयोग की बैठक सम्पन्न, सर्किट हाउस में अध्यक्ष ने की मीडिया ब्रीफिंग

मुजफ्फरपुर।दीपक कुमार तिवारी।

उच्च जातियों के आयोग द्वारा बुधवार को समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न वरीय अधिकारी, बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान उच्च जाति समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
आयोग के सदस्यों ने उपस्थित लोगों से सुझाव प्राप्त किए तथा समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर मंथन किया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि समाज के सभी वर्गों के हित में संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की उपेक्षा या भेदभाव की स्थिति सामने आने पर त्वरित कार्रवाई हो।


बैठक के उपरांत आयोग के अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित किया। मीडिया ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय दिलाना है और उच्च जातियों से जुड़े मामलों में भी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आयोग जिले से प्राप्त सुझावों और शिकायतों को गंभीरता से लेकर राज्य स्तर पर उचित पहल करेगा।
मीडिया ब्रीफिंग के दौरान स्थानीय पत्रकारों ने आयोग की भूमिका, भविष्य की कार्ययोजना और लंबित मामलों को लेकर सवाल पूछे, जिनका अध्यक्ष ने विस्तार से उत्तर दिया।