-इण्डो-नेपाल डाक्टर्स फोरम का बिधान तथा उद्देश्य लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
इण्डो-नेपाल डाक्टर्स फोरम का विधान तथा लोकार्पण कार्यक्रम जनकपुरधाम में शनिवार को संपन्न हुयी।इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश के गवर्नर श्री हरि शंकर मिश्र थे । प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए गवर्नर हरिशंकर मिश्र ने कहा कि नेपाल तथा भारत भले ही राजनीति रूप से अलग राष्ट्र है, लेकिन सांस्कृतिक तथा भौगोलिक रूप से दोनों समान राष्ट्र है। रामायण काल से ही देशों के बीच रोटी बेटी का संबंध है।इस संबंध को कोई तोड़ नहीं सकता है। नेपाल को भारत सभी क्षेत्रों में सहयोग कर रहा है। नेपाल में प्रथम वीर अस्पताल की स्थापना भारत द्वारा की गई है।इस अवसर पर बिशिष्ट अतिथि पद से वोलते हुएनेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा जसपा के सुप्रीमो उपेन्द्र यादव ने कहा कि नेपाल भारत के लोग एक परिवार जैसा है।भारत ने नेपाल के शिक्षा, स्वास्थ्य,परिवहन,पेयजल में भरपूर सहयोग किया है। आज नेपाल तथा भारत के लोग इलाज के लिए भारत तथा नेपाल आते जाते रहते हैं। मधेश आन्दोलन में भारत ने पूरा सहयोग किया है।

इसी तरह विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के बरिष्ट नेता तथा मुज्जफरपुर के सांसद अजय निषाद ने कहा कि जनकपुरधाम में एक एम्स की स्थापना हो इसके लिए नेपाल के प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रधानमंत्री से मिलकर पहल किया जाएगा। डा.पी.के.ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में इण्डो -नेपाल डाक्टर्स फोरम के अध्यक्ष डा.नवल कुमार सिंह,आई.एम.ए.के पूर्व अध्यक्ष सहजानंद प्रसाद, भाजपा नेता अमर सिंह ने भी विचार रखें।मंच संचालन डा.मीसा महासेठ ने किया।












