Advertisement

आशा का हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, ओपीडी सेवा व टीकाकरण कार्य बाधित

चंपारण की खबर::

-आशा का हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, ओपीडी सेवा व टीकाकरण कार्य बाधित

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

जिले के मेहसी में आशा कार्यकर्ताओं का विभिन्न मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल आज तीसरा दिन भी जारी रहा। जिसके कारण ओ पी डी चिकित्सा सेवा और टीकाकरण कार्य प्रभावित रहा। अनिश्चितकालीन हड़ताल आशा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची आशा कार्यकर्ताओं ने ओपीडी में ताला जड़कर चिकित्सकों व मरीजों का इलाज करने से रोक दिया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण सहित अन्य कार्यों को बाधित कर दिया।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक सरकार के द्वारा उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। आशा कर्मियों के प्रमुख मांगों में स्वास्थ्य विभाग में सरकारी कर्मी का दर्जा देना, पंद्रह हजार रुपए मानदेय के साथ साथ अन्य मांग शामिल है। मौके पर नीलू देवी, ललिता सिंह,ममता कुमारी , उषा देवी, अनिला कुमारी,कल्पना साहू, सीता देवी, मीना देवी,अनिता कुमारी, रंजीता कुमारी,आशा देवी ,शिवपति देवी सहित अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।