-आरडीएस कॉलेज को हराकर एमएस कॉलेज फाइनल में
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ्फरपुर के तत्वावधान में अंतर्महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मुंशी सिंह महाविद्यालय की मेजबानी में स्थानीय गांधी मैदान में किया जा गया है । जिसमें आज टूर्नामेंट के चौथे दिन दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला एलएस कॉलेज मुज़फ्फरपुर और एलएनएम कॉलेज के बीच खेला गया । इस मुकाबले में एलएस कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए एलएनएम कॉलेज की टीम 14.1 में 76 रन पर सिमट गई। इस मुकाबले में एलएस कॉलेज की तरफ से विशाल राज ने सर्वाधिक 49 रन और चंद्रप्रकाश ने 32 बनाए । एलएस कॉलेज की तरफ से आदित्य राज और नवनीत कुमार 2-2 विकेट लिए। वहीं एलएनएम कॉलेज की तरफ से आदित्य ने 28 रन बनाए और आयुष्मान ने 2 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिए ।

इस जीत के साथ एल.एस. कॉलेज की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। जिसका मुकाबला कल रविवार 22 दिसंबर को आरएन कॉलेज हाजीपुर के साथ होगा। वहीं आज का दूसरा मैच एमएस कॉलेज, मोतिहारी और आरडीएस कॉलेज, मुज़फ्फरपुर के बीच खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरडीएस कॉलेज की पूरी टीम 19 ओवर में 101 रन पर सिमट गई । जिसका पीछा करते हुए एमएस कॉलेज मोतिहारी की टीम ने 17.1 ओवर में 102 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में एमएस कॉलेज की तरफ से इमरान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए और सचिन 29 रन बनाकर अंत तक टिके रहे। वहीं आरडीएस कॉलेज की तरफ से आदित्य तिवारी ने 29 रन बनाए । यह जानकारी बी.आर.ए.बी.यू विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतर्महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन सचिव मनोरंजन प्रसाद सिंह के हवाले से मुंशी सिंह महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव भारती ने ही है ।











