-आगामी 21 दिसंबर को एआईएसएफ राजापाकड़ प्रखंड में करेंगी जिला स्तरीय छात्र सम्मेलन
-एआईएसएफ वैशाली जिला परिषद की बैठक सम्पन्न।
राजापाकर – संजय श्रीवास्तव।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन वैशाली जिला परिषद की बैठक राजापाकर प्रखंड के भथा चौक के निकट एक निजी कोचिंग में संपन्न हुआ ।
इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के राज्य उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मोहित पासवान ने कहा कि बिहार के अंदर पिछले कई दशकों से कई बार नई सरकारों का गठन हुआ लेकिन बिहार के छात्रों की स्थिति जस का तस है,छात्रों को न गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही हैं न विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं मिल रही है। एआईएसएफ आगामी 21 दिसंबर को राजापाकर प्रखंड में छात्र नौजवानों को एकत्रित करके भव्य रूप से जिला स्तरीय छात्र सम्मेलन किया जाएगा ।

इस बैठक को संबोधित करते हुए एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी ने कहा कि एआईएसएफ हमेशा से छात्र नौजवानों के हित में संघर्ष किया है ,आज सरकारी स्कूलों में छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की भारी कमी है ।संगठन के जिला सम्मेलन से पहले 10 हजार नए छात्रों को संगठन से जोड़कर गांव-गांव तक भगत सिंह के विचारों को पहुंचाएंगे ।
इस बैठक में एआईएसएफ के जिला उपाध्यक्ष सिक्कम कुमार ,आदर्श रंजन,मुकेश पटेल,राहुल कुमार,राजा हिप्पा,छोटू पासवान ,रौशन कुमार,विद्यानंद कुशवाहा ,उमा कुमार,शिवम कुमार समेत दर्जनों संगठन से जुड़े छात्र शामिल हैं ।











