Advertisement

अरवल में दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने किया जानलेवा हमला, नाबालिग की मां का तोड़ दिया हाथ

-अरवल में दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने किया जानलेवा हमला, नाबालिग की मां का तोड़ दिया हाथ

संवाददाता। अरवल।

बिहार में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराध से जुडी हुई खबर निकल कर सामने नहीं आती हो। आलम यह है कि अपराधी अपने बुरे मंसूबों को अंजाम देने के लिए रात और दिन का फर्क भी नहीं समझ रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक और मामला बिहार के अरवल जिला से निकल कर सामने आया है। यहां कुछ अपराधियों द्वारा एक नबालिग से दुष्कर्म करने की कोशिश की गई और सबसे बड़ी बात यह है की इसमें असफल होने पर उसके द्वारा मारपीट कर नबालिग को जख्मी कर दिया गया है।
पीड़िता ने बताया कि, गांव के ही एक युवक कोचिंग जाने के दौरान उसके साथ छेड़खानी करता था।

इसके बाद वह शुक्रवार की देर रात आरोपी घर में घुस गया और दुष्कर्म करने की कोशिश की विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़िता की माँ ने बताया की पहले भी आरोपी छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद गांव के लोगों द्वारा आपस में मिल बैठकर समझौता हो गई थी। लेकिन दुबारा से घटना को अंजाम दिया। इस घटना में पीड़ित लड़की का सिर फट गया और उसके बहन के साथ बेरहमी से मारपीट की गई पीड़िता की मां को हाथ तोड़ दिया।