-अयोध्या में रामलला विराजमान… बिहार में छाया उल्लास, तस्वीरों में देखिए लोगों पर कैसे चढ़ भक्ति का रंग
पटना।सम्वाददाता।
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई है। आज देश भर के लोगों के लिए यह एक स्वर्णिम दिन है। लोग रामलला की मूर्ति को देखकर भावविभोर हो रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद अब रामभक्त अपने भगवान के दर्शन करने के लिए बेताब हैं। वहीं, देश भर के साथ बिहार में भी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।












