-अब सकरी मन में होगा कचरा प्रबंधन शेड निर्माण
बंदरा। दीपक।
प्रखंड के मुन्नी-बैंगरी पंचायत में पहले से प्रस्तावित(केवट्सा) डब्ल्यूपीयू कचरा प्रबंधन शेड निर्माण स्थल पर विवाद के मद्देनजर पंचायत के सकरी मन में शेड निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इस संबंध में बंदरा सीओ ने बीडीओ को पत्र लिखकर अनापत्ति प्रमाण पत्र(एनओसी) जारी कर दिया है।

जिसके साथ अंचल अमीन का जांच प्रतिवेदन का छाया प्रति तथा प्रस्तावित रकवा का सम्पूर्ण ब्यौरा आदि शामिल है। पंचायत के मुखिया दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि पूर्व चयनित स्थल पर विवाद उत्पन्न होने की स्थिति में पंचायत के सकरी मन के नए स्थल का प्रस्ताव दिया गया था। जिस पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू है। ज्ञात हो कि विवाद की वजह से पंचायत में अब तक कचरा प्रबंधन कार्य के लिए डब्लूपीयू कचरा प्रबंधन के शेड का निर्माण नहीं कराया जा सका है,जबकि पंचायत क्षेत्र में कचरा का उठाव कई महीने से जारी है।












