-अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी उत्पाद विभाग की मदद, जारी हुआ हेल्पडेस्क नंबर
-QR कोड स्कैन कर सीधे जुड़ सकेंगे लोग
-विभाग ने जारी किया व्हाट्सऐप संपर्क नंबर
मुजफ्फरपुर। बिहार में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की ओर से आम लोगों की सुविधा के लिए व्हाट्सऐप हेल्पडेस्क की संपर्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से लोग सीधे व्हाट्सऐप पर विभाग से जुड़ सकते हैं।
विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, हेल्पडेस्क से जुड़ने के लिए दिए गए QR कोड को मोबाइल से स्कैन करना होगा।

इसके अलावा मोबाइल नंबर 9473400600 पर भी सीधे व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
विभाग ने इसके लिए wa.me/919473400600 लिंक भी जारी किया है। इस पहल से लोगों को विभाग तक अपनी बात पहुंचाने और व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क करने में सुविधा मिलेगी।
उत्पाद विभाग की इस डिजिटल संपर्क व्यवस्था से लोगों को विभाग से जुड़ने का एक अतिरिक्त माध्यम उपलब्ध हुआ है।












