-अब त्योहारों में मिठाईयों से खुशियाँ बढ़ेगी, जेब पर बोझ नहीं : सांसद
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि नए उल्लास से मनेगा दशहरा, छठ-दिवाली, जीएसटी में राहत से पूजा की थाली सजेगी।
श्री सिंह ने कहा कि अब त्योहारों में मिठाईयों से खुशियाँ बढ़ेगी, जेब पर बोझ नहीं! सोचिए यही कांग्रेस है। जिसके समय मिठाई पर भी 21 प्रतिशत टैक्स लिया जाता था। आज मोदी सरकार में इसे केवल 5 प्रतिशत टैक्स पर ला दिया है। यानि अब 100 रूपये की मिठाई की खरीद पर सीधा 16 रूपये का फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस बार व्रती के लिए फलाहार या व्रत वाली थाली भी सस्ती होने वाली है। इन थालियों में आमतौर पर मक्खन, पनीर, खजूर, ड्राई फ्रूट्स, फल, घी का उपयोग किया जाता है। अब इन सभी चीजों पर लगने वाला टैक्से या तो हटा दिया गया है या काफी कम कर दिया गया है।
श्री सिंह ने कहा कि पूजा में उपयोग होने वाले सामान जैसे वनस्पति तेल, घी, चीनी, मिठाई, छेना-पनीर इन सभी चीजों पर मात्र 5 प्रतिशत जीएसटी कर दिया गया है।

हम बिहारवासियों के लिए त्योहार का उल्लास डबल होने वाला है, इसका सीधा सा गणित है कि जहाँ प्रहले पूजा से जुड़ी थाली तैयार करने में पहले 200 रुपए का खर्च आता था। वहीं जीएसटी में बदलाव से 200 की जगह लगभग 160 से 170 रु पए ही खर्च होगा।
इस बार दुर्गापूजा- दिवाली में पूजा की थाली भरी होगी, छठ महापर्व पर छठ का डाला पहले से ज्यादा भरा-भरा होगा, मन भी पहले से ज्यादा खुश होगा और जेब भी भरी होगी।
इस बार ठेकुआ की खुशबू और ज्यादा महकेगी। घाट पर घी का दिया जलाते वक़्त हर व्रती को भी यही लगेगा कि एनडीए सरकार ने सच में हमारी आस्था को सम्मान दिया है।ं











