Advertisement

अपने जाति के नेता को चुनाव जिताने के चक्कर में आपने अपने बच्चों का भविष्य दांव पर लगा दिया है: प्रशांत किशोर

-अपने जाति के नेता को चुनाव जिताने के चक्कर में आपने अपने बच्चों का भविष्य दांव पर लगा दिया है: प्रशांत किशोर

 

संवाददाता। गोपालगंज।

जन सुराज पदयात्रा के दौरान गोपालगंज ज़िले के बरौली प्रखंड में प्रशांत किशोर ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा बिहार के नेताओं ने जनता के नस में जात-धर्म का ऐसा नशा घुसा दिया है कि आपको आपके बच्चों की फटियाली नहीं दिखती। आप अपने जात के नेता को जिताने के पीछे अपने भविष्य को दावं में लगा देते हैं, 100 में से 50 बच्चों के शरीर पर कपड़ा भी नही है और समाज को कोई चिंता ही नहीं है।

बिहार की जनता को कोई नहीं सुधार सकता जब तक जनता खुद के लिए खड़ी नही हो सकती। बिहार के जनता का यह हाल है की उनको आज बस जात और धर्म दिखाई देता है। अपने बच्चों की तकलीफे उनको दिखाई नहीं देती, तो जब समाज अपने बच्चो के लिए खड़ी नहीं हो सकती उस समाज को कोई नेता और दल नहीं सुधार सकता है। बिहार का भविष्य इसी बदहाली में जायेगा। इसलिए आपसे हाथ जोड़ कर बोल रहा हूं कि अपने बारे में नहीं तो कम से कम अपने बच्चों का सोचिए।