-अद्भुत :72 लोगों का परिवार… रोज 10 लीटर दूध-1200 रुपये की सब्जी… मुश्किल में पड़ जाती हैं नई बहुएं परिवार की चार पीढ़ियां एक साथ
मुंबई ।दिलीप अंजना।
महाराष्ट्र के सोलापुर का एक परिवार सुर्खियों में है. इस संयुक्त परिवार में 72 सदस्य हैं, जो कि एक छत के नीचे हंसी-खुशी रहते हैं. दोईजोडे परिवार में 1000 से 1200 रुपये तक की सब्जियों की खपत प्रतिदिन होती है. वहीं, 10 लीटर दूध एक दिन में लग जाता है।

मूल रूप से कर्नाटक से आने वाला दोईजोडे परिवार लगभग 100 साल पहले सोलापुर आया था. इस व्यापारी परिवार की चार पीढ़ियां एक साथ, एक घर में रहती हैं. परिवार की महिला सदस्यों का कहना है कि शुरुआत में वो परिवार में सदस्यों की संख्या से डरती थीं. लेकिन अब वो इसमें घुल मिल गई हैं.
दोईजोडे परिवार के वीडियो को ट्विटर पर @Ananth_IRAS यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो को BBC ने शूट किया है. यूजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘एक भारतीय संयुक्त परिवार की सुंदरता.’
















